Tribute to Mulayam Singh Yadav : शोकसभा कर सपा कार्यकर्ताओं ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि 

चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों की सुध लेने वाले नेताजी ही थे : देवेंद्र गुर्जर 

नोएडा । सेक्टर 11 में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक आयोजित की। शोक सभा में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नेताजी के किसानों, मजदूरों औऱ दबे कुचले लोगों के लिये किये गए कार्यों को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नेताजी के बताये रास्ते पर चलेंगे। जैसे नेताजी कमजोर की आवाज बने ऐसे ही वे लोग भी कमजोरों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही।

शोकसभा में  विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेताजी ही थे। उन्होंने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को याद करते हुए कहा कि जो व्यक्ति नेताजी से जुड़ गया उसने कभी नेताजी को नहीं छोड़ा। नेताजी कार्यकर्ताओं को डांटते थे तो स्नेह भी करते थे। वे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी समझते थे।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना ने कहा छोटे कद का बड़ा जादूगर चला गया जो लोगों की परेशानी पल भर में समझ जाता था डॉक्टर लोहिया जी की नर्सरी के बड़े वृक्ष थे नेताजी
इस मौके पर रामवीर यादव ने कहा किसानों नौजवानों के प्रेरणा स्रोत थे नेताजी का जीवन देश के लिए समर्पित था
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र अवाना वाना विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर रामवीर यादव ,नरेंद्र शर्मा, चरण सिंह राजपूत ,विक्की तंवर मोहम्मद यामीन, मेहराजुद्दीन उस्मानी ,गौरव मुखिया ,पप्पू, जोगिंदर ,आदि लोग मौजूद थे

  • Related Posts

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    किसान नेता ने कहा – राकेश रफीक ने वंचित…

    Continue reading
    जनांदोलनों की राष्ट्रीय बैठक ने दी राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि

    मार्क्स, गांधी और जे पी के विचारों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!