Tribute to Farmer Leader : किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर ले गए थे चौधरी चरण सिंह : देवेंद्र अवाना 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती 

नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होंने राष्ट्रीय पटल पर किसानों की समस्या को रखा था। वह चौधरी चरण सिंह थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश में जमीदारी उन्मूलन कानून लाकर दबे कुचले और भूमिहीनों को भी जमीन दिलवाई। यह बात भारतीय सोशलिस्ट मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते हुए कही। इस अवसर पर चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देवेंद्र अवाना ने कहा कि देश के अधिकतर समाजवादी चरण सिंह जी की ही राजनीतिक पाठशाला से निकले हैं। किसानों के बेटों को सम्मान दिलाने में चरण सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज किसानों के उत्थान के लिए चरण सिंह की नीतियों को गांव गांव पहुंचाने की जरूरत है। देवेंद्र अवाना ने कहा कि चरण सिंह ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहान से होकर जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मो यामीन, सन्नी गुर्जर, सोहन, रमेश, आसिफ़,गौरव मुखिया, सुंदर, मनोज आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?