भोपाल में आदिवासियों का स्वागत बारातियों जैसा

भोपाल | संभवत: जनजातीय वर्ग के कई लोगों के लिए यह पहला ऐसा मौका होगा, जब वे सरकारी मेहमान बने हों और उनके स्वागत में बडे-बड़े नौकरशाह खड़े हों। स्वागत में ढोल नगाड़े बजे तो उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्वागत ऐसा जैसे वे बाराती हों। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के महा सम्मेलन में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से लगभग ढ़ाई लाख आदिवासी पहुंचे है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने के साथ इस वर्ग को अनेकों सौगात देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बाहर से आ रहे जनजातीय वर्ग के लोगों के स्वागत में लगे रहे तो दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ता बाहर से आ रहे लोगों के स्वागत में मोर्चा संभाले हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अमला ने जनजाती वर्ग के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उल्लेखनीय है कि भोपाल में 28 हजार अतिथियों के रुकने और खाने पीने का व्यवस्थित इंतजाम किया गया। खाने के लिए विशेष केटरिंग की व्यवस्था की गई है। जिसमे पूड़ी सब्जी, दाल चावल और मिठाई में खीर रखी गई है।

प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर उमराव सिंह मरावी ने बताया कि सभी जगहों पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई है, सोने के लिए जनमासी व्यवस्थाओं की कोशिश की है। गद्दे रजाई ,चादर, पीने के पानी के लिए आर.ओ. पानी रखा गया है। सभी स्थलों पर टायलेट, नहाने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है।

Related Posts

NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को…

Continue reading
सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में
  • TN15TN15
  • July 22, 2026

वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 39-96 प्रतिशत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

  • By TN15
  • July 23, 2026
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

गाजीपुर में 51 लाइसेंस पर 145 हथियार! सपा सांसद अफजल भी फंसे, मुख्तार अंसारी के गिरोह की क्या थी साजिश?

  • By TN15
  • July 23, 2026
गाजीपुर में 51 लाइसेंस पर 145 हथियार! सपा सांसद अफजल भी फंसे, मुख्तार अंसारी के गिरोह की क्या थी साजिश?

NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’

  • By TN15
  • July 23, 2026
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’

  • By TN15
  • July 23, 2026
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’