होली पर आसान होगी यात्रा : दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनें 13 मार्च से 

द न्यूज 15
लखनऊ।  होली पर यात्रियों की भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। होली के दौरान नियमित ट्रेनों में वेटिंग के टिकट मिल रहे है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व के दौरान 13 से 20 मार्च तक स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ से चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने देते हुए बताया कि होली स्पेशल तीन तीन जोड़ी ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी।
बठिंडा से वाराणसी  : ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा से वाराणसी सप्ताह में दो दिन 13 से 20 मार्च तक हर रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात 09.05 बजे चलकर अगले दिन शाम 05.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी से बठिंडा 14 से 21 मार्च तक हर सोमवार और रविवार को वाराणसी से रात 09.00 बजे चलकर अगले दिन शाम 07.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार से वाराणसी : ट्रेन नंबर 04052 आनंद विहार से वाराणसी 11 से 20 मार्च तक हर शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार से रात 11.00 बजे चलकर अगले दिन शाम 04.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04051 वाराणसी से आनंद विहार 12 से 21 मार्च तक हर शनिवार और सोमवार को वाराणसी से शाम 06.30 बजे चलकर करके अगले दिन दोपहर 01.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।

चंडीगढ़ से गोरखपुर : ट्रेन नंबर 04518 चंडीगढ़ से गोरखपुर 10 और 17 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर अगले दिन शाम 06.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर से चंडीगढ़ 11 तथा 18 मार्च को गोरखपुर से रात 10.10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 02.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Related Posts

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

  • By TN15
  • October 21, 2026
CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

  • By TN15
  • October 21, 2026
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?