पटना में लाठीचार्ज के बाद चर्चा में आए IAS का तबादला

 14 को नई पोस्टिंग तो वेटिंग में डाले गए 11 अधिकार

पटना। बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 25 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें कई जिलों के डीडीसी, नगर आयुक्त और एसडीएम शामिल हैं। 14 अधिकारियों को नई जगह मिली है, जबकि 11 अफसरों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर रखा गया है। पटना के तीन एसडीएम को हटाया गया है। हाल ही में पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद चर्चा में आए पटना सदर के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा का डीडीसी बनाया गया है। पटना सिटी की एसडीएम गुंजन सिंह का भी तबादला कर दिया गया। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है। दानापुर के एसडीएम प्रदीप सिंह को भागलपुर का डीडीसी बनाया गया है।

बिहार में 14 IAS को मिली नई पोस्टिंग:

-पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा का डीडीसी बनाया गया
-दानापुर के एसडीएम प्रदीप सिंह को भागलपुर का डीडीसी बनाया गया
-सारण के नगर आयुक्त सुमित कुमार को पश्चिम चंपारण का डीडीसी बना कर भेजा गया
-मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार को गया का डीडीसी बनाकर भेजा गया
-सासाराम के नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को सारण का डीडीसी बनाया गया
-खगड़िया की डीडीसी प्रीति को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया
-आरा के डीडीसी विक्रम विरकर को मुजफ्फरपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया
-नवादा के डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा को नालंदा का नया नगर आयुक्त बनाया गया
-सारण की डीडीसी प्रियंका रानी को नवादा का डीडीसी बनाया गया
-मोतिहारी सदर के एसडीएम श्रेष्ठ अनुपम को मुजफ्फरपुर का डीडीसी बनाया गया
-बिहारशरीफ के एसडीएम अभिषेक पलसिया को खगड़िया का डीडीसी बनाया गया
-बगहा की डीडीसी अनुपमा सिंह को आरा का डीडीसी बनाया गया
-वैशाली के महुआ की एसडीएम चन्द्रिमा अत्री को पूर्णिया का डीडीसी बनाया गया
-सारण जिले के सोनपुर के एसडीएम निशांत विवेक को गोपालगंज का डीडीसी बनाया गया

वेटिंग फॉर पोस्टिंग वाले 11 IAS:

-मुजफ्फरपुर के डीडीसी रहे आशुतोष द्विवेदी
-नालंदा के डीडीसी रहे वैभव श्रीवास्तव
-गया के डीडीसी रहे विनोद दूहन
-गोपालगंज के डीडीसी रहे अभिषेक रंजन
-पूर्णिया की डीडीसी रहीं साहिला
-पश्चिम चंपारण की डीडीसी रहीं प्रतिभा रानी
-भागलपुर के डीडीसी रहे कुमार अनुराग
-पटना सिटी की एसडीएम रहे गुंजन सिंह
-नालंदा के नगर आयुक्त रहे शेखर आनंद
-मुंगेर के नगर आयुक्त रहे निखिल धनराज निप्पणीकर
-भागलपुर के नगर आयुक्त रहे नितिन कुमार सिंह

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?