जिले के विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण सोमवार से महेन्द्रू में

राजगीर। राजगीर सहित जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एक अप्रैल से पटना के एससीईआरटी, महेन्द्रू में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण छह अप्रैल तक चलेगा। इस आवासीय प्रशिक्षण में जिले के 100 विज्ञान शिक्षक शामिल होंगे। बिहार राज्य शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रु के निदेशक सज्जन आर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान पढ़ने वाले नौवीं-10 वीं कक्षा के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश निर्गत किया गया है।

उस प्रशिक्षण में नालंदा के अलावे सारण, जहानाबाद, गया, वैशाली के कुछ 360 शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षकों को ड्रेस अनिवार्य किया गया है। फॉर्मल ड्रेस के तहत पुरुष शिक्षक को पैंट, शर्ट एवं टाई तथा महिला शिक्षकों को सलवार, कुर्ता अथवा साड़ी (सभी परिधान सौम्य रंगों के हो) पहनकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पीटी एवं योग सत्र के लिए सफेद- ब्लू पैंट एवं शर्ट अनिवार्य किया गया है। एक से छह अप्रैल तक होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए विज्ञान शिक्षकों को 31 मार्च को प्रशिक्षण संस्थान में योगदान करना आवश्यक है। रविवार को शाम पांच बजे से विज्ञान शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन आरंभ किया जायेगा।

एक अप्रैल को सुबह 5:30 से 6:30 तक सामूहिक योग और पीटी का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद 8:30 सुबह से 7:30 बजे शाम तक तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एक अप्रैल से छह अप्रैल तक आवासीय प्रशिक्षण में अपने जिलों के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक पढ़ने वाले शिक्षकों का समय से प्रतिनियोजन करना सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!