दिल्ली में होली और शब-ए-बारात पर उड़ीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, करीब 2500 लोगों के कटे चालान

द न्यूज 15 
नई दिल्ली |  दिल्ली पुलिस ने होली और शब-ए-बारात के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने समेत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 2,450 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया है।
एक अधिकारी ने कहा कि विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों को लेकर कुल 2,456 चालान काटे गए जिनमें ज्यादातर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने को लेकर थे। शुक्रवार शाम को एक दुर्घटना में 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे में बारापुला फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी।
पुलिस के आंकड़े के अनुसार 1,921 लोगों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, 314  पर दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने, 196 लोगों पर नशे में गाड़ी चलाने एवं 25 लोगों पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विवेक किशोर ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक टीम विभिन्न इलाकों में लगाई जाएंगी। हम आप सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हैं। शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, दोपहिया वाहनों पर तीन लोग सवार न हों और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों से न चलें। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल होली पर 3,282 लोगों पर जुर्माना लगाया था।

Related Posts

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

लोगों को डरा धमकाकर ज्यादा दिन नहीं चलाई…

Continue reading
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई