गुड़ मंडी शिफ्ट करने की मांग पूरी होने पर खुश हुए व्यापारी, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और विधायक जगमोहन का जताया आभार

लंबे समय से चली आ रही थी गुड़ मंडी को शिफ्ट करने की मांग

मुख्यमंत्री ने करनाल की गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने की दी मंजूरी

करनाल, (विसु)। लंबे समय से करनाल की गुड़ मंडी को शिफ्ट किए जाने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किए जाने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है। सभी व्यापारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल व करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद का धन्यवाद जताया है। उनका कहना है कि इन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

बता दें कि सोमवार 16 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी (एनजीएम) में शिफ्ट करने की मंजूरी दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा, दालें और मसाले की मार्केट भी शिफ्ट करने की मंजूरी दी गई है।

गुड़ मंडी के प्रधान रामलाल ने कहा कि करनाल की गुड़ मंडी शहर की सबसे पुरानी मंडी है। मंडी में जगह कम होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी। व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि इस मंडी को शिफ्ट किया जाए। इसके लिए केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल व करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद ने प्रयास किए। उनके प्रयास रंग लिए और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस मंडी को शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है। सभी व्यापारियों ने हरियाणा सरकार और केंद्रीय मंत्री व विधायक का धन्यवाद किया।

 

गुड़ बांटकर मनाई खुशी

 

मंगलवार सुबह से ही गुड़ मंडी में व्यापारियों का जमावड़ा लगा हुआ था। सभी ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने गुड़ बांटकर और एक दूसरे को गुड़ खिलाकर इस खुशी को जाहिर किया। इस मौके पर व्यापारी गुड़ मंडी नवीन अग्रवाल, जय प्रकाश चावला, सुशील गर्ग, संजीव गोयल, नरेश, विमल, राकेश अग्रवाल ने भी सरकार का धन्यवाद किया।

 

प्राथमिकता के आधार पर होंगे जनहित के कार्य : विधायक जगमोहन आनंद

 

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। गुड़ मंडी को शिफ्ट किए जाने की मांग पुरानी थी। केन्द्रीय मंत्री व करनाल के सांसद श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसका मुख्यमंत्री ने तत्काल समाधान किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां शहरवासियों को पुरानी अनाज मंडी में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं गुड़ समेत अन्य चीजों के व्यापारियों को भी लाभ होगा। अब इस मंजूरी से चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया जा सकेगा। इससे जहां करनाल के व्यापारियों को काफी सुविधा होगी वहीं आमजन को भी लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे