पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को मनसा देवी मंदिर में व्यापारी भाइयों द्वारा हवन पूजन की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन पर सभी व्यापारियों ने हवन कर उनका स्वागत किया और अच्छे स्वास्थ्य-लंबी आयु की कामना की।
दरअसल आवास विकास द्वारा मेरठ में जागृति विहार सेंट्रल मार्केट और माधवपुरम में बुलडोजर कार्रवाई की जो योजना बनाई हुई है। उसके संबंध में ईश्वर से प्रार्थना की हे ईश्वर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को जनता को राह दिखाएं कि किस प्रकार इस संकट से सरकार और जनता मिलकर बाहर निकले। यह गंभीर संकट का विषय है जनता और सरकार को दोनों को एक साथ मिलकर इस समस्या से लड़ना होगा समाधान खोजना होगा जनता ने ईश्वर से प्रार्थना की की है।

ईश्वर यदि इस संकट से उभरने के लिए आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ी तो हमें शक्ति दे और ताकत दें ताकि हम अपने परिवार और व्यापार को बचा सकें। लोकेश खुराना सेंट्रल मार्केट और कानून का बहाना लेकर सहारा लेकर सरकार और जनता दोनों के पीछे पड़े हुए हैं। मेरा उनसे निवेदन है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए कि किसी भी जिम्मेदार नागरिक बुद्धिजीवी के किसी भी क्रियाकलाप से किसी का घर उजड़े परिवार उजड़े ऐसा कानून या ऐसे कानून के वकालत कतई भी जायज नहीं है। ऐसे कार्यों से जानता तो दुखी और परेशान होते ही है किसी भी चुनी हुई सरकार को क्रियाशील सरकार के लिए यह उसकी छवि धूमिल करना उसे बदनाम करना है।
23 फरवरी दिन सोमवार को प्रेस वार्ता कर फैक्ट्स एंड एविडेंस PIL रिलेटेड पल शो कोज़ नोटिस लोकेश खुराना जी व उनके वकील साहब को भेजा जाएगा। 24 फरवरी मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री जी को जिला अधिकारी के माध्यम से evidence related crime report सौंपी जाएगी। इस अवसर पर बृजेश त्यागी, जगपाल सिंह बौद्ध पूनिया, विकास चौहान, दुष्यंत शर्मा, प्रवीन शर्मा, विजय राघव, संजय तोमर, चंदन सिंह और रुपेश राघव आदि मौजूद थे।