ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई को हड़ताल करने का फिर दिया नोटिस

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच ने 20 मई 2025 को सभी राज्यों की राजधानियों जिला मुख्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों व संस्थानों पर विरोध प्रदर्शन की देशव्यापी विरोध कार्यवाहियां आयोजित किए जाने के आह्वान के तहत जनपद गौतम बुध नगर के मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मैसर्स- व़ायब़ो कास्टिंग फेस- 2, नोएडा, अंबुजा सीमेंट कंपनी दादरी, अनमोल इंडस्ट्रीज व मानीताऊ इक्विपमेंट उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा, बीएचईएल सेक्टर- 16 ए, नोएडा आदि संस्थानों पर प्रदर्शन कर कुर्बानियों के दम पर मिले अधिकारों को बचाने के लिए 09 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू , एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू , एलपीएफ, यूपीएलएफ, टीयूसीआई व जनपद के अन्य मजदूर संगठन/ट्रेड यूनियनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को 09 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल का नोटिस/ मांगो का ज्ञापन पत्र दिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, एक्टू नेता अमर सिंह, सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ, सुनील पंडित, विकास कुमार, हुकम सिंह, मुकेश कुमार राघव, सुखलाल, अमीचंद, रणजीत सिंह, छोटू, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, इशरत आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजो के शासनकाल में हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां देकर मजदूरों के लिए श्रम कानून बनवाए थे आज उन्हीं कानूनी अधिकारों को खत्म किया जा रहा है, हमें यह याद करना होगा उन शहीदों को जिन्होंने 8 घंटे काम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी तब जाकर यह अधिकार हमें मिला था जिसको आज छीना जा रहा है लेबर कोड़ों के नाम पर हमें फिर से गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। वक्ताओं ने मेहनतकशों के ऊपर बढ़तें शोषण और उत्पीड़न, धर्म के नाम पर बढ़ती नफरत की राजनीति व ट्रेड यूनियन व जनतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ 09 जुलाई 2025 की देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुध नगर में पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत