रोहतास में शौचालय की टंकी बनी बवाल, फायरिंग में गई एक की जान

रोहतास।रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के धोबडीहां गांव में रविवार (10 नवंबर) को नाली में शौचालय की टंकी का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान 52 वर्षीय अशोक पांडेय के रूप में हुई है.
घटना के बाद मृतक के बेटे कुणाल पांडेय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि नाली में शौचालय की टंकी का पानी बहाने को लेकर पड़ोसी अशोक पांडेय और उनके बेटे गुड्डू पांडेय से विवाद चल रहा था. रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अशोक पांडेय को लहूलुहान कर दिया, जब कुणाल अपने पिता को बचाने गया, तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया. इस बीच गुड्डू पांडेय ने घर से पिस्टल निकालकर अशोक पांडेय को गोली मार दी.
घायल अवस्था में अशोक पांडेय को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?