आज हिंदी नए चाल में चली भी और ढली भी है : प्रो. अनिल राय

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हिंदी विभाग ने व्याख्यान का आयोजन किया. इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रो.अनिल राय थे . व्याख्यान का विषय था ” हिंदी : संभावनाओं के विविध आयाम “.

व्याख्यान का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह के स्वागत-वक्तव्य से हुआ.उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हिंदी के अनेक आयाम हमारे सामने नज़र आते हैं,जिनके माध्यम से हम अपने कौशल का विकास कर सकते हैं. किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा से होती है.भाषा के विकास से राष्ट्र का विकास जुड़ा हुआ है।

इस व्याख्यान के आमंत्रित वक्ता प्रो. अनिल राय (डीन, अंतराष्ट्रीय संबंध ,सोशल साइंस एवं मानविकी,प्रभारी हिन्दी विभाग,दक्षिण परिसर,दिल्ली विश्वविद्यालय) ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस दौर में हिंदी नए चाल में चली भी और ढली भी है.हिंदी में संभावनाओं के विविध आयाम, कई रूपों में हमारे सामने नजर आते हैं.हिंदी हमारी माँ है.जिस तरह एक माँ अपने कई बच्चों को एक साथ संस्कारित करती है,ठीक उसी तरह हिंदी ने भी हम सबको संस्कारित करने का महत्त्वपूर्ण काम किया है. अब हमारा फर्ज है कि हम सब मिलकर इस माँ के प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन में किसी तरह की कोई कसर न छोड़ें. आज बाजारीकरण ने हिंदी के सामने अनेक चुनौतियों को खड़ा कर दिया है।इस चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारें अपने-अपने स्तर पर अनेक प्रयास कर रहीं है,ये संकेत भविष्य के लिए शुभ हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो.सुमित्रा ने किया.इस व्याख्यान में हिंदी विभाग के शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थित रही.

  • Related Posts

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading
    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन