फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि छात्र प्रदर्शन के दौरान उन्हें बार-बार धमकियां मिलीं और उनपर दवाब बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुझे कहा गया था कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो मेरे परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यह शर्मनाक है कि देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के द्वारा मुझे धमकाया जा रहा है।

संघर्ष जारी रखूंगा: अभिजीत दीपके

युवा पीढ़ी को गुमराह करने के आरोपों का जवाब देते हुए दीपके ने कहा कि सरकार पर सवाल उठाना, लोकतंत्र, शिक्षा और छात्रों के भविष्य के लिए लड़ना समाज को भ्रष्ट करना नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, ‘अगर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ना, सरकार पर सवाल उठाना और अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करना संस्कृति को भ्रष्ट करने के बराबर है, तो मैं वह संघर्ष जारी रखूंगा।

दीपके ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ही दिया होगा और उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि कहा कि देश में लोकतंत्र ‘‘खतरे’’ में है और न्यायपालिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

शिवसेना-NCP पर दीपके का बयान

उन्होंने कहा, ‘न्यायपालिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हम सभी ने देखा है कि किस तरह शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) जैसे दलों को तोड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई का इस्तेमाल किया गया। देश की बड़ी संस्थाओं का दायित्व था कि वे लोकतंत्र को बनाये रखें, न कि किसी एक व्यक्ति की तानाशाही स्थापित होने दें. उन्होंने ऐसा होने दिया. इसे रोकने के लिए न केवल विपक्ष, बल्कि आम लोगों को भी एकजुट होना होगा।

प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘यदि देश के शिक्षा मंत्री बलात्कारियों का समर्थन करते हैं, तो इसका मतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के बाद एक और विचित्र व्यक्ति को लाया गया है। देश को क्या संदेश दिया जा रहा है? वे और कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी पार्टी ‘गुंडों’ से भरी हुई है। उनके शासनकाल में राम रहीम जैसे लोग पैरोल पर बाहर आते हैं. यह सरकार गुंडों और बलात्कारियों का समर्थन करती है।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म