फेलिक्स अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदाता को पांच दिन के लिए फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह देश की दशा और दिशा बदलने वाला है। ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर हम अपने देश को सशक्त बना सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट डालने की अपील की जा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फेलिक्स अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदाता को पांच दिन के लिए फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाएगी।

फेलिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर डी. के. गुप्ता ने बताया कि मतदान के बाद अस्पताल में नीली श्याही का निशान दिखाने पर मतदाताओं को फ्री फुल बॉडी चेकअप होगा। कोई भी मतदाता नीली स्याही दिखा कर अगले पांच दिन तक फ्री फुल बॉडी चेकउप का लाभ उठा सकता है। यह सुविधा 26 से 30 अप्रैल की बीच मिलेगी। जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, हृदय, जांच के अलावा डॉक्टर से परामर्श तक की सुविधा शामिल है। इसके लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास कर सकता है।

चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने एक नई पहल की है, जिससे हमें उम्मीद है कि मतदान के दिन भारी संख्या में लोग वोट करें। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। सभी मतदाता शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें।

अस्पताल की ओर ओर से चुनाव में लगे कर्मियों और पुलिसकर्मी को जो भी स्वास्थ्य संबंधी मदद होगी उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि चुनाव के दौरान वोटिंग करने जाए तो अपने साथ पानी की बोतल अवश्य साथ रखे। गर्मी में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। सभी चिकित्सकों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सक सभी मरीजों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। अस्पताल की सभी क्लीनिक या अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को वह यह समझाएंगे कि देश की बागडोर सही हाथों में हो, इसके लिए सभी का वोट देना जरूरी है। मरीजों को इसकी जानकारी हो सके इसके लिए उन्होंने मतदान से एक दिन पूर्व से अपने अस्पताल में जगह-जगह पर्चे व बैनर चस्पा करा दिए। मतदान करना लोकतंत्र का आधार है। याद रहे सभी मतदाता लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न सिर्फ स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने साथ अपने साथियों को भी प्रेरित करें।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया