दिवंगत अतुल सुभाष को न्याय दिलाने को भाकपा-माले ने पूसा में निकाला ‘न्याय दो मार्च

पूसा(समस्तीपुर)। दिवंगत एआई इंजीनियर अतुल सुभाष को न्याय दिलाने को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पूसा के दक्षिणी हरपुर में ‘न्याय दो मार्च निकाला। न्याय दो मार्च हरपुर चौक के समीप से शुरू होकर बिशनपुर मोड़ के पास जाकर सभा में तब्दील हो गया। इसका नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। मार्च में कार्यकर्ता ‘अतुल सुभाष को न्याय दो, घूस मांगने वाली जज पर कार्रवाई करना होगा आदि नारे लगा रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि अतुल सुभाष के डेथ नोट में जज समेत उनकी पत्नी, ससुराल के लोगों समेत अन्य के खिलाफ जिन आरोपों का जिक्र किया गया है, उसकी विस्तृत व बारीकी से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भ्रष्टाचार न्यायपालिका तक पहुँच चुका है। एक जज ने अतुल सुभाष से 5 लाख रुपये की घूस देने की मांग की। जज पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि अतुल सुभाष के परिजन अपने पोते व्योम (04 साल) को अपने पास रखना चाहते हैं, उसकी परवरिश खुद से करना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें निकिता व उसके परिवार के लोगों पर भरोसा नहीं है। अतुल के पिता,माँ अपने पोते को लेकर हमेंशा चिंतित रहते हैं। वे मिलने आने वाले सभी लोगों से अपने पोते को अपने पास रखवाने में सहयोग करने की अपील करते हैं। मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह, दिनेश राय,अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार, जितेन्द्र राय,भाग्यनारायण राय, अजय कुमार समेत अन्नू देवी, पूनम देवी, सविता कुमारी, अनिषा देवी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?