NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा

तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल होने वाले बागी सांसदों को लेकर TMC सांसद सौगत रॉय ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि बीजेपी गठबंधन में जाने वाले टीएमसी के बागी सांसद अब वहीं असहज महसूस कर रहे हैं और उन पर सत्ता पक्ष के साथ बने रहने के दबाव भी डाला जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक रॉय ने टीएमसी के पूर्व नेताओं के पार्टी में लौटने की खबरों पर कहा कि उनमें से कुछ उनके संपर्क में हैं। टीएमसी सांसद ने कहा, ‘मैंने उनमें से कुछ से बात की है। वे भाजपा में असहज हैं। शायद उन पर पार्टी में बने रहने के लिए दबाव और धमकी डाली जा रही है। अगर वे लौट आते हैं तो यह अच्छी बात होगी. मैंने इस बारे में अपने पार्टी नेताओं से भी बात की है।

 

क्या बोले सौगत रॉय?

 

उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि एनसीपी नेता अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान एनडीए में शामिल नहीं होना चाहते, वे भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते, इसीलिए उन्होंने इसका बहिष्कार किया। बातचीत चल रही है. अभी तक कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. जब उन्होंने TMC छोड़ी थी, तब यह तय नहीं था कि वे भाजपा में शामिल होंगे. इन लोगों के लिए अपने समुदाय के प्रति जवाबदेह होना मुश्किल होता जा रहा है।

NDA की बैठक से नदारद रहे थे NCPI के तीन सांसद

 

सौगत रॉय का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब बीते मंगलवार (28 जुलाई) को एनसीपीआई की बैठक में तीन नेता शामिल नहीं हुए थे. इसके बाद पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलें सामने आई थीं. NCPI ने इनको खारिज करने की कोशिश की, लेकिन टीएमसी नेताओं की मानें तो यह तीनों सांसद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल नहीं होना चाहते।

एनसीपीआई नेता अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान एनडीए की बैठक से नदारदर रहे थे. केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की बैठक में पार्टी की यह पहली मौजूदगी थी. विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और उन्होंने राष्ट्रवादी नागरिक पार्टी (एन.डी.) में शामिल होने की घोषणा की थी. पार्टी ने कहा कि वह एनडीए का समर्थन करेगी।

  • Related Posts

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    हरिद्वार के ग्राम बड़ेड़ी राजपूतान में शनिवार को…

    Continue reading
    कुलगाम हमला : छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बीते शुक्रवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन