तिरहुत स्नातक उपचुनाव: मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्य एमआईटी मुजफ्फरपुर में शुरू

मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य सोमवार से एमआईटी मुजफ्फरपुर के प्रशासनिक भवन के ऑडियो-वीडियो हॉल में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 नवंबर, 23 नवंबर, और 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (आपदा) श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार, और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री सृष्टि प्रिया ने किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया से कर्मियों को पूरी तरह अवगत कराया जाए।

मुजफ्फरपुर जिले में कुल 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 41 मूल मतदान केंद्र और 45 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके लिए कुल 95 पीठासीन अधिकारी, 95 पी1, 95 पी2, और 95 पी3 कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही, माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।

चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने आयोग के मानकों के अनुसार मतपेटिका की तैयारी और कर्मियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी देने पर जोर दिया।

मतगणना एमआईटी में होगी। इसके लिए आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों ने एमआईटी का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

  • Related Posts

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

    Continue reading
    दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

    दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    • By TN15
    • July 7, 2026
     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन!