ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए इन्द्री में निकाली गई तिरंगा यात्रा

इन्द्री, 18 मई (सुनील शर्मा)
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए इन्द्री में आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में आए लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का काम किया। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने किया। यात्रा में शामिल प्रत्येक नागरिक के हाथ में भारत की आन-बान-शान तिरंगा देखने को मिला। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने देश की बहादुर सेना और मजबूत नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण आज देश का हर नागरिक उत्साहित है, खुश है और सुरक्षित महसूस कर रहा है। विधायक ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जिसमें दुश्मन ने तीन दिन के भीतर ही घुटने टेक दिए हों। इसलिए हमें अपने देश के वीर सैनिकों पर गर्व है। आतंकवादियों और आतंकवाद को पनाह देने वालों को पता चल गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नींव बहुत मजबूत हो चुकी है। उन्होंने आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप्रेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने हमारे देश की तीनों सेनाओं के बहादुर सैनिकों की वीरता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढता को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सिपाहियों ने भारत की ओर बुरी नजर रखने वालों को कड़ा सबक सिखाया है और हमारी एकता, भारत माता की आन-बान के प्रतीक तिरंगे को झुकने नहीं दिया है।
तिरंगा यात्रा को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि आज हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की रक्षा की और तीन दिनों में ही पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल,भाजपा के वरिष्ठï नेतागण रघुबीर बतान, अमित गोयल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी वीर सैनिकों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुबीर बतान, जगदीश गोयल, महेन्द्र सिंह पंजोखरा, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रंबधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी, भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय कश्यप, राममेहर संगोहा व अनिल चौहान, संजय काम्बोज, भाजपा महामंत्री सुमित सैनी,भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, बालक राम, इलम सिंह, रमन सैनी, राजेन्द्र मिड्ढा, सुरेश कुमार, अशीष मग्गू, इन्द्री सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित शहर व विभिन्न गांवों से आए गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया