मुजफ्फरपुर के पताही में पीएम की सभास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री के पताही आगमन के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा की अध्यक्षता में सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग कार्यक्रम स्थल पर की गई तथा अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होने तथा निर्धारित दायित्व का पूरी जवाबदेही से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

सुरक्षा मानक की उच्चतर व्यवस्था के अनुरूप गेट पर कड़ाई से फ्रिश्किंग करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी व्यक्ति अवांछित एवं आपत्तिजनक सामग्री भीतर नहीं ले जाए। सुरक्षा मानक की उच्चतर व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्तादेश में प्रदत्त निर्देश के अनुरूप कार्य करने, सभी एहतियाती उपायों का ध्यान रखने तथा अपने-अपने ड्यूटी पर सतर्क एवं सजग रहते हुए पूरी जवाबदेही से अपने-अपने दायित्व का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार द्वारा भी सभी अधिकारियों को पूरी सावधानी एवं पूरी जवाबदेही से अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश गया है।

ज्ञात हो कि कल 11:55 से यहां पीएम मोदी की चुनावी जनसभा होनी है।इसके लिए तकरीबन डेढ़ लाख कुर्सियां लगवाई गयी है।विभिन्न चरणों में सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए हैं।यहां से एनडीए के वैशाली एवं मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के हित में संवाद स्थापित की जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा