जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सीटू ने मजदूरों से की 12 फरवरी को कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने की अपील

गौतमबुद्धनगर, केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संघों, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए आज भी सीटू व अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक व गेट मीटिंग आदि के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया सेक्टर- 11, नोएडा तिराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए टीयूसीआई के नेता उदय चंद्र झा, सीटू जिला उपाध्यक्ष रामसागर ने हड़ताल के मुद्दों को रेखांकित करते हुए मजदूरों से 12 फरवरी 2026 को कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूरों का कानूनी सहारा छीना जा रहा है और सरकार मालिकों के हितों की रखवाली कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नितियां नहीं चलेंगे 12 फरवरी की हड़ताल होकर रहेगी।
सेक्टर- 4,5,8, 9,10 नोएडा में जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान सीटू नेता अरुण कुमार पटेल के नेतृत्व में रिक्शा से माइक प़चार व पर्चा वितरण किया गया तथा कई जगह जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। भंगेल फेस टू नोएडा पर सीटू नेता राम स्वारथ के नेतृत्व में और ग्रेटर नोएडा में सीटू नेता पारस रजक, मुकेश कुमार राघव, सेक्टर- 57,58 नोएडा खोडा चौक पर यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव आदि के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत