यूपी से टारगेट लेकर दशहरा मेले में बिहार पहुंची थीं तीन महिलाएं, एसपी की विशेष ट्रेनिंग ने बिगाड़ा सारा खेल

 पटना/नवादा। दशहरा मेले को अपना टारगेट बनाकर यूपी से तीन महिलाओं ने बिहार का सफर तय किया। ये महिलाएं मेले में पहुंची और कई तरह के कांड को अंजाम देने लगीं। इसमें सबसे प्रमुख था, महिलाओं के गले से चेन को गायब करना। ये महिलाएं इतनी शातिर थीं कि मेला घुमते हुए किसी महिला के गले से झटके में चेन गायब कर देती थीं। पहले सामने वाली महिला का ध्यान भटकाती थीं। उसके बाद एक झटके में उसके गले से चेन गायब कर देती थीं। इन महिलाओं ने कई कांड को अंजाम दिया।
वहीं दशहरा मेले को देखते हुए नवादा के एसपी अभिनव धीमान की ओर से पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं ने जो गले से मंगलसूत्र और चेन उड़ाने की प्लान का खुलासा किया। उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आरोपी महिलाओं ने बताया कि सबसे पहले ये अपने शिकार को चिन्हित करते थे। उसके बाद यदि वो मेला घूम रही है। मंदिर और पंडाल में लाइन में लगी हुई है। उस महिला के आगे और पीछे एक-एक महिला खड़ी हो जाती थी।
उसके बाद तीसरी महिला एक्शन में आती थी। आगे और पीछे खड़ी शातिर महिलाएं पहले धक्का-मुक्की शुरू करती थीं। उसके बाद तीसरी महिला इसी दौरान गले से चेन और सोने के जेवर लेकर चंपत हो जाती थी। जब- तक पीड़ित को पता चलता था कि उसके गले में चेन नहीं है, तब तक ये शातिर महिलाएं वहां से गायब हो जाती थीं। गिरफ्तारी के बाद वारसलीगंज के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उधर, एसपी अभिनव धीमान ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं और भीड़-भाड़ इलाके में हो रही इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रख कर कुछ दिन पहले ही पुलिस वालों को विशेष ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने पुलिस को दूर से भीड़ पर नजर रखने का विशेष प्रशिक्षण दिया था। इसी प्रशिक्षण का नतीजा रहा कि ये महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पुलिस ने इन तीनों महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मेले में हुई चोरी की घटनाओं की बाबत इनसे जानकारी ले रही है।
गिरफ्तार महिलाएं यूपी की रहने वाली अनु देवी, अनीता देवी और एक अन्य महिला है। जिसके बारे में छानबीन जारी है। इन लोगों ने मेला के दौरान पूरे जिले में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को सामान की बरामदगी की आशा है। पीड़ितों की शिकायत को दोबारा जांचा जा रहा है। इन महिलाओं पर अकेली महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने के अलावा छीना झपटी का भी आरोप है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई