नोएडा पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 39 नोएडा में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए बदमाश मोबाइल और चेन स्नेचिंग में शतक लगा चुके हैं और इनके कब्जे से 1 लाख रुपये नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों ने यह पैसा लूटे गए मोबाइल और चेन को बेचने के बाद एकत्र किया है।

पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई जगहों पर कई मामले दर्ज हैं। तीनों ने लूट की सैकड़ों वारदातों को अंजाम दिया है। इन बदमाशों ने 8 जून को सेक्टर 104 के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले अंकुर टेकरीवाल नामक व्यक्ति से सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा इन बदमाशों ने 5 मई को थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी के पास होमी दीप कुमार का मोबाइल फोन लूटा था। लूटे गए मोबाइल फोन और सोने की चेन आदि बेचकर इन बदमाशों ने एक लाख की नकदी एकत्र की थी।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से बाइक पर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। हाजीपुर अंडरपास के पास एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस पीछा कर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। घायल बदमाशों की पहचान अरुण पुत्र गुड्डू उर्फ विदेश निवासी टप्पल जिला हाथरस और गौरव पुत्र बृजपाल निवासी मीत नगर दिल्ली के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद