साढ़े तीन साल की भतीजी से रेप

-शरीर पर ब्लेड से जख्म
-चाचा गिरफ्तार

 सीतामढ़ी। समाज में नापाक इरादे वाले न जाने कैसे-कैसे लोग रहते है, जो शालीनता का चादर ओढ़े रहते है और कांड ऐसा कर जाते है, जिसके बारे में सोच तो दूर कल्पना भी नहीं की जा सकती। गंदी सोच वाला व्यक्ति एक न एक दिन अपने गलत इरादे-कारनामें से बेनकाब हो ही जाता है। कुछ इसी तरह का एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने साढ़े तीन साल की मासूम भतीजी के साथ ही रेप कर डाला है। फिलहाल उक्त पापी चाचा पुलिस की गिरफ्त में है।
समाज को शर्मसार करने वाली यह घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दुष्कर्मी चाचा को गिरफ्तार ली है। आरोपी का नाम राजकुमार मांझी है। बताया गया है, गलत इरादे वाला चाचा राजकुमार ने अपनी भतीजी को बिस्कुट खरीदने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप कर डाला। इतना ही नहीं, चाकू-ब्लेड से बच्ची के शरीर पर जख्म भी कर दिया। इस वारदात की सूचना मिलते ही बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी और एस्आई राज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह वाकया बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के जगनपट्टी गांव का बताया गया है। पुलिस कि माने तो पकड़े जाने के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। इस घटना से मासूम की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की दो शादियां हैं। वह अत्यधिक नशा करता है। नशे के चलते उसका दोनों पत्नियों से नहीं बनाता। इसकी इस घिनौनी वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और वे आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार