लाज-धर्म की डोर

सत्यवान ‘सौरभ’

चीरहरण को देख कर, दरबारी सब मौन ।
प्रश्न करे अँधराज पर, विदुर बने वो कौन ।।

राम राज के नाम पर, कैसे हुए सुधार ।
घर-घर दुःशासन खड़े, रावण है हर द्वार ।।

कदम-कदम पर हैं खड़े, लपलप करें सियार ।
जाये तो जाये कहाँ, हर बेटी लाचार ।।

बची कहाँ है आजकल, लाज-धर्म की डोर ।
पल-पल लुटती बेटियां, कैसा कलयुग घोर ।।

वक्त बदलता दे रहा, कैसे-कैसे घाव ।
माली बाग़ उजाड़ते, मांझी खोये नाव ।।

नज़र झुकाये लड़कियां, रहती क्यों बेचैन ।
उड़ती नींदें रात की, मिले न दिन में चैन ।।

मछली जैसे हो गई, अब लड़की की पीर ।
बाहर सांसों की पड़ी, घर में दिखे अधीर ।।

लुटती हर पल द्रौपदी, जगह-जगह पर आज ।
दुश्शासन नित बढ़ रहे, दिखे नहीं ब्रजराज ।।

घर-घर में रावण हुए, चौराहे पर कंस ।
बहू-बेटियां झेलती, नित शैतानी दंश ।।

वहीं खड़ी है द्रौपदी, और बढ़ी है पीर ।
दरबारी सब मूक हैं, कौन बचाये चीर ।।

छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव ।
बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव ।।

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा