20 को धरने पर भागीदारी करने पहुंचेंगे किसान एकता संघ के हजारों किसान

धरने के पांचवें दिन किसान एकता संघ ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन का ऐलान किया-धरने की अध्यक्षता प्रधान चंद्रमल यादव ने की संचालन उदल आर्य ने किया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में उनकी पूरी कार्यकारिणी के लोग धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे सोरन प्रधान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 अक्टूबर को किसान एकता संघ के हजारों किसान धरने पर भागीदारी करने पहुंचेंगे किसान एकता संघ इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा की धारना सुयोजित तरीके से स्टेप बाय स्टेप चल रहा है धरने के कारण गौतम नगर में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से बनी कमेटी की सिफारिश पर सरकार एक्टिव हो गई है और उसे पर कार्य शुरू कर दिया है कलेक्ट्रेट पर धरना कलेक्टर के कमेटी में सदस्य होने की वजह से रखा गया है सरकार द्वारा कमेटी की सिफारिश को दबाए जाने के कारण और खुलासा नहीं करने के कारण धरने को शुरू किया गया है धरने का मकसद है कि कमेटी की सिफारिशें पटल पर आए सरकार सिफारिश के आधार पर प्राधिकरण को शासनादेश जारी करें और प्राधिकरण शासनादेश के अनुसार किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए कार्रवाई करें। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने संबोधित करते हुए कहा कि 21 फरवरी 2024 को कमेटी का गठन किसानो की समस्याओं को हल करने के मकसद से किया गया था इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में धरना आयोजित किया गया है जिसमें यमुना नोएडा ग्रेटर नोएडा के किसान संगठन एकजुट होकर धरना कर रहे हैं धरना कमेटी की सिफारिशों को पटल पर लाने और उन पर कार्रवाई करवाने के मकसद से शुरू किया गया है सिफारिश के उजागर होने तक धरना जारी रहेगा। जय जवान जय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील फौजी ने कहा कि लड़ाई आरपार की है नई भूमि अधिग्रहण कानून का पिछले 10 वर्षों से जानबूझकर अनुपालन नहीं किया गया है किसानों ने की जमीनों के खरीद के भाव कानून के उल्लंघन में अत्यंत कम दर पर रखे गए हैं जहां किसानों की जमीनों के बाजार भाव ₹15000 प्रति वर्ग मीटर तक है वहीं प्राधिकरण की ओर से किसानों को मात्र ₹4000 प्रति वर्ग मीटर के भाव देने की कोशिश किसानों की जमीनों की लूट के अलावा कुछ नहीं है। ऐछर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेश भाटी ने कहा कि 10 परसेंट का मसला सबसे बड़ा मसला है हल कराके ही दम लेंगे। एनटीपीसी के किसानों का नेतृत्व कर रहे अनूप राघव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी के किसानों की रोजगार मुआवजे और राख को प्रभावित किसानों को निशुल्क देने की लड़ाई है लड़ाई जीत कर ही धरना खत्म होगा। मोनू मुखिया, नरेश नागर, बाबा करतार, नीरज चौहान, बबलू नेताजी संजय भाटी बोडाकी जितेंद्र भाटी कृषक शक्ति प्रवीण त्यागी, पवन त्यागी, अमित त्यागी, अनिल त्यागी, गिरीश त्यागी, दुष्यंत सैन, निरंकार प्रधान, निशांत रावल, सुधीर रावल, भोजराज रावल, बबलू प्रधान, धर्मवीर, विजय भाटी, देवेंद्र भाटी, विनोद चकरपुर, शांति देवी, गीता देवी, हृदेश शर्मा अजब सिंह भाटी सचिन एडवोकेट, प्रवीण चौहान, विरेद्र राघव मुकेश राणा जितेंद्र राणा करण राघव पंकज खारी नितिन राणा सतबीर यादव, गबरी यादव ओम दत्त पंडित जी, भीम सिंह, अजय पाल भाटी, सुंदर प्रधान पप्पू ठेकेदार मनोज प्रधान मनवीर खानपुर सूले यादव बुधपाल यादव सतबीर यादव, मास्टर राजवीर सिंह सतपाल खारी धर्मेंद्र भाटी अशोक भाटी प्रशांत भाटी गुरप्रीत एडवोकेट मोहित भाटी मोहित यादव मोहित नागर बाबा रंगलाल भाटी जयप्रकाश आर्य और अनूप राघव गोपाल शर्मा विक्रम भारती, जगत प्रधान संजय शर्मा जयवीर प्रधान सोनू पहलवान नीरज गुर्जर कंवरपाल प्रधान उदल आर्य, सचिन एडवोकेट जोगेंद्र देवी रईसा बेगम तिलक देवी रीना भाटी संतोष सविता रीता गीता सुनीता सैकड़ो महिला पुरुष शामिल रहे।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए