भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए, किसान मजदूर, किसानों के अनेक समस्याओं को लेकर दिया गया ज्ञापन

रामपुर  भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी जी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ किसान मजदूर महापंचायत मे रामपुर पधारे रामपुर आगमन पर अंबेडकर पार्क जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी, शानू खान राष्ट्रीय सचिव नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का गगन भैदी नारेबाजी कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
इसके बाद सैकड़ो गाड़ियों का काफिला राधा टॉकीज पहाड़ी गेट चमरुआ सिमरिया कगा नगला मोहम्मद नगर नानकार होता हुआ तहसील मिलक क्षेत्र के गांव रहसेना
जनसभा स्थल पर पहुंचा जगह-जगह राष्ट्रीय नेताओं के भव्य स्वागत हुए
जनसभा में जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी) देवेंद्र गंगवार लालमन लोधी मंगलसेन लोधी मनीष गंगवार ने तलवार भेंट कर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया,
किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश का किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं जनपद रामपुर में खेतों में घुसकर 100 200 आवारा पशु किसानों की फसलों को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं, लेकिन जनपद रामपुर का जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है गन्ना मूल्य ₹500 कुंतल किया जाए,
प्राकृतिक आपदा बारिश से बर्बाद किसानों की फसलों का मुआवजा दिया जाए भूमाफियाओं द्वारा ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं, उनको भू माफिया मुक्त कराई जाए, जनपद रामपुर में बैंकों द्वारा किसानों का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है जिस पर लगाम लगाई जाए जनपद रामपुर में सभी तहसीलों में अधिकारियों ने अपने एक प्राइवेट कर्मचारी लगा रखे हैं अधिकारी तहसीलों में नहीं मिलते जनता को दलालों से मिलना पड़ता है बिना सुविधा शुल्क के तहसीलों में कोई काम नहीं होता जनपद रामपुर का किसान जन समस्याओं से परेशान है लेकिन जिला प्रशासन किसानों की जन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं कहा के वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है अब देश का किसान जाग गया है सरकार के जुमले में आने वाला नहीं है, एम एस पी किसानों का अधिकार है जल्द ही किसानों को एम एसपी का लाभ दिया जाए एक हफ्ते के अंदर जनपद रामपुर की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनपद रामपुर में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी) ने कहा जनपद रामपुर में विद्युत विभाग द्वारा निरंतर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है बिल के नाम पर किसानों जनता को परेशान किया जाता है सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है
रामपुर शहर में 1000 2000 रुपए के बकाए पर जनता के कनेक्शन काट दिए जाते हैं जनता को कोई नोटिस भी नहीं दिया जाता जनपद रामपुर में विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो जनपद रामपुर के हर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन रामपुर की होगी,
जिला अध्यक्ष रामपुर लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी) ने,
22 सूत्रीय ज्ञापन, तहसील मिलक न्याय तहसीलदार अंकित कुमार अवस्थी को सोपा, जिला अध्यक्ष एवं किसानो की मांगे
भारत देश में एम एस पी कानून बनाया जाए,
स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए,
ग्राम समाज खलियान खाद के गड्ड व तालाब भू माफीयो से मुक्त कराई जाएं,
किसानों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए,
किसानों के फसली ऋण व घरेलू बिजली बिल माफ करें, सरकार किसानों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाए जाएं, किसानों के जॉन्ट्रो से टैक्स हटाई जाएं,
आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाएं,
किसने की भूमि पैमाइस बटवारा खतौनी में दुरुस्ती की फाइलों को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए, अधिवक्ताओं पर हो रहे हम लोगों को संज्ञान में लेकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें,
सरकार किसानों के खाद दवाई डीजल पेट्रोल की कीमतों को कम करें, सरकार
भारत में बडती दैनिक खाद्य वस्तुओं रोजमर्रा की वस्तुओं से महंगाई कम करें, सरकार
किसानों के बच्चों को नौकरियों में आरक्षण दिया सरकार,
किसानों व मजदूरों का बीमा कार्रवाई सरकार
भूमिहीन किसानों के लिए पत्ता काटकर भूमि दी जाए,
किसानो की पराली के लिए प्रत्येक गांव में इकट्ठा करने के लिए कमेटी बनवा सरकार
किसानो भूमिहीन मजदूर के बच्चों को विकास एवं उच्च स्तर पर निशुल्क शिक्षा व निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कारण सरकार
किसानो और मजदूरों के बच्चों के लिए प्रत्येक गांव में खेल का मैदान बनवाए जाए
सभी ग्रामों में प्रकाश की व्यवस्था ग्राम प्रधान एवं अन्य नीधियो कराई जाए
तहसील मिलक में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए,
कहां यह विशाल किसान मजदूर महापंचायत किसानों के हित के लिए की गई है जनपद रामपुर में किसी भी विभाग में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता जनपद रामपुर में गांव गांव जाकर भारतीय किसान यूनियन सुनील का सदस्य अभियान चलाया जाएगा गांव-गांव जाकर किसानो की समस्याओं को सुना जाएगा उसका निस्तारण भी कराया जाएगा,
किसान हित के लिए हर रविवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील का किसान दरबार भी लगेगा, किसान मजदूर महापंचायत में पधारे हजारों किसानों का धन्यवाद किया, इस महापंचायत में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार, देवेंद्र गंगवार महावीर गंगवार, विपिन गंगवार, अभिषेक पटेल, होवेश कुर्मी, किरण पाल मौर्या, डॉक्टर जिवेन्द्र गंगवार, सतीश कुमार

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    • By TN15
    • October 21, 2026
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात