पटना में बिजली चुराने वाले भी बने ‘स्मार्ट’

 बिजली विभाग ने पकड़ी रिमोट वाली टेक्नीक

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिजली चोरी रोकने के लिए पेसू ने नई टीम बनाई है, लेकिन चोर स्मार्ट मीटर में भी चोरी करने के नए तरीके खोज रहे हैं। एक अक्टूबर को राजद ने स्मार्ट मीटर के विरोध में राज्यव्यापी धरना दिया। उधर प्रशांत किशोर ने भी अपनी पार्टी के एजेंडे में स्मार्ट मीटर को प्राथमिकता दी है। खैर, असल बात ये है कि पटना के कुछ बिजली चोरों ने स्मार्ट मीटर में भी जुगाड़ निकाल लिया है।
बिहार की राजधानी पटना में बिजली चोरी एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए बिजली कंपनी पेसू ने एक नई एसटीएफ टीम बनाई है। इस टीम का काम है कि शहर में बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा जाए। हालाँकि, चोर भी कम चालाक नहीं हैं। वे स्मार्ट मीटर में भी चोरी करने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं।
पेसू की एसटीएफ टीम ने पिछले एक महीने में 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है और बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि चोर अब स्मार्ट मीटर में भी चोरी करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक स्थानीय अखबार के अनुसार एसटीएफ ने इस तकनीक को रिमोटिंग नाम दिया है। छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोर अब स्मार्ट मीटर में सेंसर लगाकर रिमोट के जरिये बिजली की चोरी कर रहे हैं।
पटना में हाल में 10 बिजली चोर पकड़े गए थे। इनमें से 6 लोग रिमोट से में से 6 इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। इस तकनीक से चोर स्मार्ट मीटर की रीडिंग को बदल देते हैं और बिजली की चोरी करते हैं। पिछले हफ्ते ही पेसू की एसटीएफ टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इन दोनों पर क्रमशः 88,348 रुपये और 6,76,494 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे