‘प्रदर्शन पर चुप रहने वाले अब भाषा पर ज्ञान दे रहे हैं’, पूर्व सांसद ने सुनाई खरी खरी 

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, इन वीडियोज पर बॉलीवुड के कई एक्टर्स और स्पोर्टस सेलिब्रेटीज की टिप्पणियां आई हैं। अब शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इन सेलिब्रेटीज को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, फिल्मी, स्पोर्ट्स हस्तियां जो आंदोलन में अभी तक चुप रहीं। वह अब प्रदर्शनकारियों को नसीहत दे रहे हैं।’

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ऐसे स्पोर्ट्स मैन और अभिनेताओं को देखकर हैरानी होती है, जो पूरे आंदोलन के दौरान खामोश रहे, लेकिन अब खराब भाषा पर ज्ञान दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वह लैंगिक आधार पर की जाने वाली गाली-गलौज से सहमत नहीं हैं, लेकिन जिन सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर्स ने अचानक अपनी आवाज पाई है, उनका यह रवैया भी सवालों के घेरे में है।
मेनका गांधी के हाथ से निकल गई 522 एकड़ जमीन, अरबों रुपए हैं कीमत, जानें क्या है यह 51 साल पुराना विवाद
‘बांग्लादेशी, रोहिंग्या’, स्पेन की तरह भारत में भी हथियार चलाए बिना हो सकती है कब्जे की कोशिश, एक्सपर्ट ने चेताया
‘इजरायल और भारत हथियार डील ही नहीं, करें भविष्य की फैक्ट्रियों का निर्माण’, एक्सपर्ट ने बताया प्‍लान
‘अब किसी को मत डसना’, फन फैलाकर बैठे जहरीले सांप का साध्वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र तो नतमस्तक हो विषधर, अद्भुत है वीडियो

प्रियंका चतुर्वेदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक्टर जिमी शेरगिल, भूमि पेडनेकर, कंगना रनौत समेत कई कुछ हस्तियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के बारे में कमेंट किया था।

 

 

 

कंगना रनौत ने क्या कहा?

 

 

कंगना रनौत ने कुछ युवा पीढ़ी जेन-जी और छात्र प्रदर्शनों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा या रील्स बनाने और विरोध प्रदर्शनों के तौर-तरीकों पर कड़ा ऐतराज जताया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और युवा वर्ग ने उन्हें घेर लिया और उनके पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे थे। विरोध बढ़ने के बाद कंगना ने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनका उद्देश्य पूरी पीढ़ी का अपमान करना नहीं था बल्कि केवल सड़क पर अशोभनीय व्यवहार करने वालों की आलोचना करना था।

 

जिमी शेरगिल ने क्या कहा?

 

 

वेब सीरीज ऑपेशन सफेद सागर के प्रमोशन के दौरान जिमी शेरगिल ने कहा, ‘हमारे जमाने में 99 प्रतिशत बच्चे आर्म्ड फोर्सेस में जाना चाहते थे। मैंने भी फौज में जाने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन मैं क्वालीफाई नहीं आ पाया था। मैं नहीं कर पाया था। उन्होंने आगे कहा, आज युवा फौज में आज युवा उसमें उतनी रुचि नहीं रखते, क्योंकि उनका ध्यान मोबाइल फोन और रील्स पर है।’

 

 

भूमि पेडनेकर ने क्या कहा?

 

 

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए कुछ वीडियो में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर चिंताई जताई, खासकर पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार भारत के आदर्शों के अनुरूप नहीं है और युवाओं से अपील की कि वे अपनी असहमति जताते समय भी शालीनता से बात करें।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए