बचपन के वो गीत

●●●
स्याही-कलम-दवात से, सजने थे जो हाथ ।
कूड़ा-करकट बीनते, नाप रहे फुटपाथ ।।
●●●
बैठे-बैठे जब कभी, आता बचपन याद ।
मन चंचल करने लगे, परियों से संवाद ।।
●●●
मुझको भाते आज भी, बचपन के वो गीत ।
लोरी गाती मात की, अजब-निराली प्रीत ।।
●●●
छीन लिए हैं फ़ोन ने, बचपन से सब चाव ।
दादी बैठी देखती, पीढ़ी में बदलाव ।।
●●●
मूक हुई किलकारियां, चुप बच्चों की रेल ।
गूगल में अब खो गए, बचपन के सब खेल ।।
●●●
बचपन में भी खूब थे, कैसे-कैसे खेल ।
नाव चलाते रेत में, उड़ती नभ में रेल ।।
●●●
यादों में बसता रहा, बचपन का वो गाँव ।
कच्चे घर का आँगना, और नीम की छाँव ।।

नहीं रही मैदान में, बच्चों की वो भीड़ ।
बना लिए हैं फ़ोन में, उनने अपने नीड़ ।।

सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह