मुरझाया है स्नेह

बगिया सूखी प्रेम की, मुरझाया है स्नेह ।
रिश्तों में अब तप नहीं, कैसे बरसे मेह ।।

आकर बसे पड़ोस में, ये कैसे अनजान ।
दरवाजे सब बंद है, बैठक हुई वीरान ।।

बुझ पाए कैसे भला, ये नफरत की आग ।
बस्ती-बस्ती गा रही, फूट-कलह के राग ।।

खींच रहे हर रोज हम, नफरत की दीवार ।
पनपे कैसे सोचिये, आपस में अब प्यार ।।

भान प्रेम का है नहीं, ईर्ष्या आठों याम ।
कैसे जीवन में मिले, ‘सौरभ’ सुख आराम ।।

बड़े बात करते नहीं, छोटों को अधिकार ।
चरण छोड़ घुटने छुए, कैसे ये संस्कार ।।

सोच-कर्म अब है नहीं, धरती के अनुकूल ।
‘सौरभ’ कैसे अब खिले, रंग-बिरंगे फूल ।।

चोर-उचक्के माफ़िये, बैठे जिस दरबार ।
सच्चाई का फिर वहाँ, कैसे हो सत्कार ।।

ये भी कैसा दौर है, कैसे सोच-विचार ।
घड़ा कहे कुम्हार से, तेरा क्या उपकार ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। ) 

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?