‘ये ईश्वर की भी इच्छा है, नहीं तो नुकसान होगा’, राम मंदिर उद्घाटन को मोहन भागवत ने बताया साहसिक कदम

Mohan Bhagwat In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत ने कहा कि भारत को अपने कार्य के लिए खुद उठना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस समय पूरी दुनिया को भारत की जरूरत है और सही समय पर अलग भारत समर्थ नहीं हुआ तो इसका नुकसान पूरी दुनिया को होगा।

पुणे के गीता भक्ति अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस मुखिया ने राम मंदिर उद्घाटन को एक साहसिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को रामलला आ गए।  इसके लिए हमने कार्य किया था. सारे पुरुषार्थ के बावजूद यह कार्य भगवान के आशीर्वाद से हुआ है।  मुझे भी उस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला था।

‘मौजूदा पीढ़ी के लिए सौभाग्य की बात’

उन्होंने आगे कहा, “ये आज की पीढ़ी के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें रामलला को अपनी जगह पर देखने का मौका मिला. ये सिर्फ और सिर्फ भगवान के आशीर्वाद और उनकी इच्छा से ही सफल हो पाया. एक लंबे संघर्ष के बाद समय बाद साहसिक कार्य हो पाया.”

ये तो भगवान की भी इच्छा है’

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि भारत बना रहना चाहिए, यह ईश्वर की भी इच्छा है लेकिन हमको भी इसको आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए. अगर भारत जल्दी से समर्थ नहीं हुआ तो इसके नुकसान विश्व की भी होंगे।

‘नहीं तो पूरी दुनिया को करना पड़ेगा विनाश का सामना’

संघ प्रमुख ने आगे कहा, “भारतवर्ष को ऊपर उठना ही होगा क्योंकि पूरी दुनिया को इसकी जरूरत है। अगर किन्ही कारणों से भारत नहीं उठ पाया तो पूरी धरती को ही विनाश का सामना करना पड़ेगा। इस तरह की स्थिति बनी हुई है जिसके बारे में दुनिया के सभी बुद्धिजीवी जानते हैं और इसके बारे में इन लोगों ने बात भी की है.”

  • Related Posts

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च