नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। दुनियाभर के साथ-साथ भारतीय फिल्ममकेर्स भी नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्में और शोज लाते हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ नेटफ्लिक्स पर छाई रही, वहीं टॉप 10 में सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ ने भी जगह बनाई. जबकि अब एक फिल्म ने आते ही नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है, यहां बात हो रही है माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां-बहन’ की।

 

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी ‘मां-बहन’

 

0 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने फैंस का दिल अपनी फिल्म ‘मां-बहन’ से जीत रही हैं। इसमें मां का किरदार निभा रही माधुरी को दर्शक अब भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसका नतीजा ये निकला कि 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी ये फिल्म नंबर 1 पर आ चुकी है. जबकि साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

 

 

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

 

 

30 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के बाद 28 मई को कारा नेटफ्लिक्स पर आई थी और जल्द ही नंबर 1 बन गई थी. Meg 2: The Trench तीसरे नंबर पर और Godzilla x Kong: The New Empire चौथे नंबर पर काबिज है, वहीं सैफ अली खान की कर्तव्य छठे नंबर पर मौजूद है।
 

 

मां-बहन के बारे में

 

मां-बहन में माधुरी दीक्षित ने दो बेटियों की मां का किरदार निभाया है। इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में माधुरी का किरदार रेखा नाम का है, वहीं उनकी बेटियों जया और सुषमा के किरदार मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा ने निभाए हैं. वहीं फिल्म में रवि किशन भी अहम किरदार में है. वो माधुरी के पड़ोसी के रोल में नजर आ रहे हैं. मां बहन का कुल रनटाइम 127 मिनट यानी दो घंटे 7 मिनट का है।
 

 

क्या है ‘मां-बहन’ की कहानी?

 

 

इस शानदार फिल्म का डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म के नाम के मुताबिक माधुरी और उनकी दोनों बेटियां कोई न कोई कांड करती रहती है, लेकिन उस समय गजब हो जाता है जब उनके पड़ोसी के किरदार (रवि किशन) की लाश उनके घर में मिलती है. आगे क्या होता है जानने के लिए नेटफ्लिक्स पर जाइए और फिल्म देख डालिए।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    ‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

    Continue reading
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

     इमरान हाशमी को कई सालों से एक अदद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’