दिन में 59 मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा, रात में फंदे से लटका मिला इंस्पेक्टर कुंदन का शव

 मर्डर की आशंका

 सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में एक पुलिसकर्मी की आत्महत्या से सनसनी मची हुई है। यहां सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना प्रभारी का शव उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन उनके करीबियों ने मर्डर की आशंका जाहिर की है। पुलिसकर्मी इस घटना से काफी दुखी और हैरान हैं।
बिहार पुलिस के 2009 बैच के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। बुधवार की रात अपने थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। घटना के बाद सीतामढ़ी जिले के एसपी मनोज कुमार तिवारी डीएसपी राम कृष्ण सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
किन परिस्थितियों में बैरगनिया थाना प्रभारी की मौत हुई है। इसको लेकर सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आपको बता दे की पूर्व में कुंदन कुमार मुजफ्फरपुर में सदर थानेदार के पद पर थे। वहां से ट्रांसफर होकर सीतामढ़ी आए थे। इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के मौत की सूचना मिलने के बाद सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि कुंदन कुमार का शरीर जहां झूल रहा है, वहां उनके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए हैं। आमतौर पर जब कोई पुलिस पदाधिकारी सुसाइड करता है तो उसके पास सरकारी पिस्टल होती है और वह अगर डिप्रेशन में आता तो वह अपने पिस्तौल का उपयोग आत्महत्या में करता है। ऐसे थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुंदन कुमार द्वारा गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या करना वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी नहीं पच रहा।
मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची है घटना की सूचना थाना प्रभारी के परिजनों को दिखे इसके बाद उनके परिवार वाले भी बैरगनिया पहुंच गए हैं । सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं उनके साथ काम करने वाले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुंदन कुमार काफी जांबाज और हिम्मत वाले थे आज दिन में भी उन्होंने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए चोरी की 59 मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया था ऐसे में अचानक उनका सुसाइड कर लेना कई सवालों को जन्म देता है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे