गृह-वित्त-रक्षा-विदेश मंत्रालय में नहीं होगा बदलाव! मंत्रियों को कब मिलेंगे पोर्टफोलियो, हो गया साफ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा सोमवार (10 जून) को हो सकता है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात तक पोर्टफोलियो को लेकर लिस्ट जारी हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक रायसीना हिल्स के मंत्रालयों में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो गृह, वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय में बदलाव नहीं होगा. ये सभी मंत्रालय बीजेपी अपने पास ही रखेगी, वहीं, अन्य मंत्रालयों में एनडीए के सहयोगियों को समायोजित किया जा सकता है।

मोदी कैबिनेट में NDA के सहयोगियों को 5 मंत्री पद

पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं। मोदी 3.0 कैबिनेट में 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें से 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे। वहीं, 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है।

मोदी सरकार 3.0 में कई चेहरे पिछली कैबिनेट में शामिल रहे हैं, वहीं, इस बार कई नए चेहरे भी इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस जयशंकर और निर्मला सीतारामन समेत कई चेहरे मोदी सरकार 2.0 में भी नजर आए थे।

आज होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

मोदी 3.0 कैबिनेट में इस बार 6 पूर्व मुख्यमंत्री नजर आएंगे। इनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), सर्बानंद सोनोवाल (असम), एचडी कुमारस्वामी (कर्नाटक) और जीतन राम मांझी (बिहार) शामिल हैं।

शपथ ग्रहण करने के अगले दिन यानी सोमवार (10 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ जाकर पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई। पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि योजना की किश्त जारी की। इस बीच खबर है कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक पीएम मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर सोमवार की शाम 5 बजे तक हो सकती है।

  • Related Posts

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो…

    Continue reading
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी