गुणवत्तापूर्ण शहद उत्पादन करने को ले समूह बनाकर व्यवसाय करने की जरूरत : कुलपति

छह दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में मंगलवार को वैज्ञानिकी विधि से मधुमक्खी पालन एवं शहद के उत्पादों का मूल्य संवर्धन विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए कुलपति डा पुण्यवर्त सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शहद उत्पादन करने के लिए समूह बनाकर व्यवसाय करने की जरूरत है। किसानों को कृषि से बेहतर आमदनी के अलावे रहने सहने के साथ साथ तौर तरीके में परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसानों के उत्पादों को ही कोई भी व्यवसाई बेहतर पैकेजिंग कर चौगुना आमदनी प्राप्त कर लेता है। जबकि किसानों को अपने उत्पाद से बहुत ही नगण्य आय की प्राप्ति होती है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों के उत्पाद का वैल्यू बढ़ाने की दिशा में तकनीकी ज्ञानवर्धन की जाती है। भारत में श्वेत क्रांति का दौर शुरू हो गया है। दूध के उत्पादन में भारत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मछली के क्षेत्र में नीली क्रांति की भी समुचित शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री के सपने के आधार पर शहद के क्षेत्र में मीठी क्रांति का भी देश में आगाज हो चुका है। विवि में फिलवक्त सरसों, लीची, वनतुलसी, जामुन, एवं सहजन का शहद उपलब्ध रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सहजन का शहद बहुत ही दुर्लभ शहद के नाम से जाना जाता है। बिहार सरकार के सौजन्य से मगही पान, जर्दालू आम, कतरनी धान, मरीचा धान, शाही लीची के अलावे मिथिला की मखाना को जीआई टैग प्राप्त हो चुका है। किसानों को कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में जोखिम उठाने की जरूरत है। जब किसान अपने कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में जोखिम भरे कदम उठाएंगे तभी वह हुनरमंद हो सकते है। विवि में बांस एवं फूल पर तकनीकी ढंग से बेहतर अनुसंधान करने की जरूरत है। इस क्षेत्र में भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अपार संभावनाएं है। वैज्ञानिक सह समन्वयक डा मोहित शर्मा ने कहा कि कुलपति डा पीएस पांडेय के निर्देशन में हनी क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। इस हनी क्रांति को मुहिम बनाकर आगे ले चलने का प्रयास करने की जरूरत है। वैज्ञानिक सह समन्वयक डा रामदत्त ने कहा कि कृषि उत्पादों का बाजारीकरण करने की तकनीक को समझने की आवश्यकता है। कोई भी उत्पाद का ब्रांडिंग के आधार पर ही मार्केटिंग वैल्यू मिलता है। जब आप अपने कृषि व्यवसाय में बेहतर करेंगे तभी आपकी देश स्तर पर पहचान विकसित हो पाएगी। प्रसार शिक्षा निदेशक डा मधुसूदन कुंडू ने कहा कि मधुमक्खी एक प्रकार का हथियार है। जिसे ईश्वर ने झाड़ी जंगल में छुपाकर रखा है। जंगल में छुपा इस ईश्वर प्रदत्त ताकत को मधुमक्खी ही बाहर निकालकर लाता है। मधुमक्खी के बिना मानव जीवन अधूरा है। मधुमक्खी को इस धरती पर नही रहने पर मनुष्य का जीवन महज चार वर्षों का ही होगा। संचालन डा एआर स्रवंती ने की। धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक सह मधुमक्खी पालन केंद्र प्रभारी डा नागेंद्र कुमार ने की। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रधान डा आरके तिवारी, डा यू मुखर्जी, डा शमीर, इशिता, प्रीति, लालिन्या, राजेश, शरण, सक्षम आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा