तब मोदी को ‘दूसरे तरीकों’ से खोनी पड़ेगी पीएम की कुर्सी : सुब्रमण्यम स्वामी?  

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी अगले महीने 17 सितंबर को 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उसके बाद वह अपने जीवन के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। इसे लेकर बीजेपी के असंतुष्ट नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी क्या, सीधे-सीधे पीएम मोदी को चेता दिया है। चेतावनी ये कि अगर 17 सितंबर को अपने 75वें जन्मदिन के बाद मोदी अपने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करते हैं तो उन्हें ‘दूसरे तरीकों’ से पीएम की कुर्सी खोनी पड़ेगी।
स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘अगर मोदी 17 सितंबर को अपने 75वें जन्मदिन के बाद आरएसएस प्रचारक के संस्कार के प्रति प्रतिबद्ध होकर मार्ग दर्शन मंडल में जाने के लिए रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करते हैं तो उन्हें दूसरे तरीके से अपनी पीएम की कुर्सी खोनी पड़ेगी।’

स्वामी का इशारा मोदी युग में 75 वर्ष के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास से जुड़े बीजेपी के एक अलिखित नियम की तरफ है। उम्र की वजह से पहले लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को ‘मार्गदर्शक मंडल’ में बैठना पड़ा। बाद में सुमित्रा महाजन जैसी नेता भी लोकसभा चुनाव में नहीं उतरे। सुब्रमण्यम स्वामी ने ये नहीं बताया है कि आखिर वे ‘दूसरे तरीके’ क्या होंगे जिनकी वजह से पीएम मोदी को अपनी कुर्सी खोनी पड़ सकती है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत से काफी दूर है। हो सकता है स्वामी का इशारा गठबंधन की मजबूरी या फिर ‘नैतिक दबाव’ की तरफ हो।

  • Related Posts

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?