सपरिवार गए प्रधानाध्यापक के घर में 20 लाख की चोरी

 नगदी-जेवरात ले उड़े चोर

घोड़ासहन। सपरिवार बेटे का जन्मदिन मनाने बाहर गए प्रधानाध्यापक के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब 20 लाख के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना थाना क्षेत्र के लैन गांव में बुधवार की देर रात घटी।

बेटे के जन्मदिन पर गए थे बाहर, लौटने पर टूटा मिला ताला:

घटना के शिकार प्रधानाध्यापक अजय कुमार राम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाने सिवान जिले के गोरिया कोठी गए थे। रात में देर होने के कारण वहीं रुक गए। जब गुरुवार सुबह 8 बजे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पाया कि एक कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और लॉकर से करीब डेढ़ लाख नगद और 19 लाख के आभूषण गायब थे।

पुलिस जांच में जुटी, चोरों की तलाश जारी:

घटना की जानकारी मिलते ही घोड़ासहन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला दरोगा प्रतिभा रानी पांडेय ने पीड़ित से पूरी जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी की इस बड़ी वारदात को सुलझाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

घटना से गांव में दहशत, सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग:

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’