रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

योगी सरकार ने रामपुर के 06 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त कर दी है, इनमें अधिकतर शासकीय अधिवक्ता वो हैं जो आजम खान के खिलाफ चल रहे मुकदमों की अदालत में सरकार की तरफ से पैरोकारी कर रहे थे। जिन अधिवक्ताओं को हटाया गया है उनमें भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के करीबी संदीप सक्सेना का भी नाम शामिल है। रामपुर के जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आदेश जारी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार सक्सेना, नामिका अधिवक्ता दीवानी संदीप सक्सेना और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रमोद सागर, ओमप्रकाश लोधी, प्रताप सिंह मौर्य, अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।

 

आजम खान से जोड़कर देखा जा रहा फैसला

 

यूपी सरकार की इस कार्यवाही से जहां कानून से जुड़े लोगों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं, तो वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं और ऐसे में योगी सरकार के इस फैसले को आजम खान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

 

 

 

नए अधिवक्ताओं की नहीं हुई तैनाती

 

यूपी में चुनाव हों और आजम खान चर्चा में न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। लंबे समय से जो शासकीय अधिवक्ता रामपुर में आजम खान के खिलाफ मुकदमें लड़ रहे थे और सरकार के चहीते बने हुए थे, उन्हें अचानक हटा देने के पीछे बड़ा संदेश छुपा हो सकता है। हालांकि, जिन शासकीय अधिवक्ताओं को हटाया गया है, उनके स्थान पर अभी नए तैनात नहीं किए गए हैं।

 

 

सरकार के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को दिया जन्म

 

 

फिलहाल, रामपुर में 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त करने के फैसले ने नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। राजनीतिक गलियारों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की चुनाव से पहले बाहर आने के कयास लगाए जाए रहे हैं। योगी सरकार के शासकीय अधिवक्ताओं को हटाने वाले फैसले से आजम खान को कुछ राहत मिलेगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल यूपी सरकार के इस फैसले से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?