लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने अपने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया, इसमें इमाम उल हक भी शामिल थे. बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पीसीबी ने एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी बाईं पिंडली में चोट (टियर) आई है। और टेस्ट के बाकी हिस्से में उनकी भागीदारी मेडिकल राय पर निर्भर करेगी. फिर वह सीधे चौथे दिन वार्म-अप करते नजर आए, जिसे ब्राडकास्टिंग कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी दिखाए बताया। आकिब जावेद ने भी कहा कि उन्हें इससे निराशा हुई और उन्हें जांच का सामना करना होगा।
इमाम को जांच का सामना करना होगा- आकिब
उन्होंने आगे कहा, “इमाम को कोशिश करनी चाहिए थी. अब उन्हें जांच का सामना करना होगा. वो चोट का नाटक कर रहा था, मैं ऐसा भी नहीं कह रहा लेकिन ऐसी चोट आपको पूरी तरह से बैटिंग करने से नहीं रोक सकती.”
आकिब ने आगे कहा, “दोनों टेस्ट में पाकिस्तान ने किसी भी तरह से मुकाबला नहीं किया है। अभी एक टेस्ट बचा है. मैनेजमेंट के पास एक तेज गेंदबाज़ी करने वाला ऑलराउंडर, दूसरा विकेटकीपर और तेज गेंदबाज उबैद शाह मौजूद थे.” उन्होंने फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैंने बाबर आजम और कोच से बात की और उनसे उबैद को टीम में शामिल करने के लिए कहा, क्योंकि दूसरे गेंदबाज़ो की गति लगभग एक जैसी ही है।
दुनिया हम पर हंस रही है- आकिब
“हमारे टॉप-7 बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं करता. हमें एक ऑलराउंडर चाहिए था. महत्वपूर्ण है कि उबैद शाह को टीम में लाया जाए। वह करीब 140 किमी/घंटा की गति से गेंद डालते हैं. एक तेज गेंदबाज आपके गेंदबाजी आक्रमण का स्वरूप बदल देता है. सलमान खराब फॉर्म में है, उन्हें बाहर करने का कारण समझा जा सकता है लेकिन मोहम्मद रिजवान की जगह विकेटकीपर के तौर पर गाजी गोरी को खिलाया जाना चाहिए था। हम मुकाबला भी नहीं कर पा रहे हैं, इसी वजह से दुनिया हम पर हंस रही।







