10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वैभव प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आए हैं, अपनी तूफानी बैटिंग से छाए हुए हैं। पहले आईपीएल, फिर इंडिया ए और अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने धूम मचाई। अब रेड बॉल फॉर्मेट के सबसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया है। ईस्ट जोन के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 132 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले. हालांकि, ऐसा नहीं है कि वैभव ने शतक लगाया है. वैभव ने दोनों पारियों में मिलाकर 132 रन बनाए हैं। पहली पारी में उन्होंने 92 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, वहीं दूसरी पारी में वैभव ने 43 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए. पहली पारी में वैभव ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े थे. वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले।

 

सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बने बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ईस्ट जोन की पारी के पहले 15 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके थे. उन्होंने सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर 42 गेंद में अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई है। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए, और 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी

15 साल 157 दिन – वैभव सूर्यवंशी
16 साल 23 दिन – लक्ष्मण सिंह
16 साल 307 दिन – पीयूष चावला

 

पहले दिन कप्तान थे वैभव

 

इस सेमीफाइनल मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी कप्तान थे। वैभव सूर्यवंशी जब कप्तानी कर रहे थे, तब उनका एक DRS का फैसला भी चर्चा में आया। उन्होंने अपने फैसले से महफिल लूट ली थी. वैभव सूर्यवंशी ने DRS लिया, जो सही साबित हुआ. फिर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस