1 अप्रैल 2026 को काला दिवस मनाएगा गौतम बुद्ध नगर का मज़दूर वर्ग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा/ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 1 अप्रैल 2026 को पूरे देश में “काला दिवस” मनाया जाएगा, जिसके तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर ने जिले के सभी कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, संस्थानों और कार्यस्थलों के मज़दूरों, कर्मचारियों एवं यूनियन कार्यकर्ताओं से इस विरोध में शामिल होने की अपील की है।

सीटू जिला कमेटी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 को श्रमिक-विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए केंद्रीय नियमों की अधिसूचना हेतु घोषित किया है। इन संहिताओं को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के नाम पर लाया गया है, लेकिन वास्तव में ये :
* यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकार को कुचलती हैं, • 8 घंटे के कार्यदिवस को खत्म कर कार्य समय को मालिक की मर्जी पर छोड़ती हैं, • ठेका प्रथा और फिक्स्ड टर्म रोजगार को स्थायी बनाती हैं, • न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, बोनस, ग्रेच्युटी जैसे अधिकारों को कमजोर करती हैं, • मालिकों के उल्लंघनों को अपराधमुक्त करती हैं, जबकि यूनियन गतिविधियों को दंडनीय बनाती हैं।
सीटू ने कहा कि लगभग 150 वर्षों के संघर्ष से हासिल अधिकारों को एक झटके में छीनने का यह प्रयास है, जो मज़दूर वर्ग को फिर से औपनिवेशिक गुलामी की ओर धकेलने की साजिश है। जिला कमेटी ने याद दिलाया कि 12 फरवरी 2026 की ऐतिहासिक आम हड़ताल में गौतम बुद्ध नगर के श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, और उसी जज़्बे के साथ 1 अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के स्वरूप :
— काले बैज लगाकर काम पर आना
— हाथ/माथे पर काली पट्टी बांधना
— लंच अवकाश में गेट मीटिंग, नारेबाजी, प्रदर्शन
— फैक्ट्री गेटों पर धरना, जुलूस, मोटरसाइकिल रैली
— अन्य रचनात्मक प्रतिरोध

जिले में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम :

प्रातः 7:00 बजे — अनमोल इंडस्ट्रीज, उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा पर विरोध सभा • दोपहर 12:00 बजे — श्रम कार्यालय, सेक्टर 3, नोएडा पर ट्रेड यूनियनों द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे — बी-190, फेस टू, नोएडा कंपनी के पास विरोध सभा • दोपहर 2:00 बजे — अंबुजा सीमेंट कंपनी, एनटीपीसी दादरी, ग्रेटर नोएडा पर विरोध सभा
सीटू जिला कमेटी ने सभी यूनियनों, फेडरेशनों, एसोसिएशनों और प्रगतिशील संगठनों से अपील की है कि वे संयुक्त रूप से या स्वतंत्र रूप से, अपनी सुविधा अनुसार कार्यक्रम आयोजित करें और एकजुट होकर यह संदेश दें कि गौतम बुद्ध नगर का मज़दूर वर्ग इन काले कानूनों को स्वीकार नहीं करेगा।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने