खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, तीन महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ’83’, यहां देखें…

अब ’83’ को नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर दिखाया जा रहा है। ये फिल्म 1983 में भारत के विश्व कप जीत पर बनाई गई है 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 लंबे इंतजार के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। साल 2021 में आई ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। दर्शक इसके ओटीटी पर आने का इंजजार कर रहे थे। अब 83 को नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर दिखाया जा रहा है। ये फिल्म 1983 में भारत के विस्व कप जीत पर बनाई गई है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिल्म ’83’ को सोमवार को डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया गया है। दरअसल हॉटस्टार व नेटफ्लिक्स के मालिकों ने कोर्ट के सामने डिजिटल मीडिया अधिकारों और सेटेलाइट के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने फिल्म के डिजिटल रिलीज पर स्टे लगाने से इनकार दिया।
बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दर्शकों को ये खुशखबरी दी थी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था, ”हम स्टेडियम में हैं क्योंकि हम फैंस की चीयरिंग सुन सकते हैं। ’83’ हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी स्ट्रीम हो रही है।”
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर की रिलीज के समय ये फिल्म विवादों में फंसती दिख रही थी। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के डायलॉग को लेकर इसे आरक्षण विरोधी बताया गया था।
फिल्म 83 ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई की थी। हालांकि ये बड़े बजट की होने के कारण ये आंकड़ा काफी कम माना गया। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 3 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया। जिसके बाद कोरोना महामारी का असर फिल्म पर पड़ने लगा। फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई।
कोरोना की भेंट चढ़ी फिल्म ’83’, कपिल देव ने दी ऐसी प्रतिक्रिया : फिल्म निर्माता कबीर खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म की बात करते हुए बताया था कि हर राज्य में कोरोना को लेकर नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। जिसने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। उन्होंने माना कि वह काफी मायूस हैं, लेकिन एक बार भी फिल्म को सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज करने पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा था कि चाहें दो ही सही, लेकिन वह फिल्म 83 को बड़ी स्क्रीन पर ही जारी रखेंगे।

Related Posts

‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी…

Continue reading
‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?