श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही देशभक्ति का पहला कदम है – DCP शाहदरा, आर. पी. मीणा

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह बेहद धूमधाम और देशप्रेम के माहौल में मनाया गया। इस वर्ष का यह समारोह ‘एकता हमारी पहचान, देश हमारी शान!’ तथा ‘स्वाधीनता का सम्मान, विकसित भारत का निर्माण!’ के मूल संकल्पों पर केंद्रित था।

इस आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि

DCP शाहदरा,श्री. आर. पी. मीणा, कॉलेज के प्राचार्य प्रो० नचिकेता सिंह और एसएचओ श्री अरुण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में ‘ वंदे मातरम ‘ गान के साथ हुई।

प्राचार्य प्रो० नचिकेता सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वाधीनता का असली सम्मान तभी है,जब शिक्षा के माध्यम से हम ‘विकसित भारत’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री आर. पी. मीणा (DCP शाहदरा) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही देशभक्ति का पहला कदम है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो० प्रमोद कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के साथ सभी का आभार व्यक्त किया और युवाओं को राष्ट्रीय एकता के साथ विकसित राष्ट्र में सहयोग करने की शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, भाषण और कविताएं प्रस्तुत की। पूरा कॉलेज परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान रहा। राष्ट्रगान के साथ इस आयोजन का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन डॉ.सारिका त्यागी ने किया।

  • Related Posts

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading
    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन