आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की कार्य समिति द्वारा जारी बयान में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले जिसमें ईरान के राष्ट्रप्रमुख एवं धर्मप्रमुख आयतुल्लाह खामेनेई की मौत भी हो गई है, की कड़ी निंदा की गई है। यह हमला ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, UN चार्टर और सभी अंतर्राष्ट्रीय संधियों का खुलेआम उल्लंघन करता है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा यह हमला ईरान के साथ चल रही बातचीत के दौरान किया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि अमेरिका मनमाने ढंग से संप्रभु देशों पर हमला कर रहा है। इसके पहले अमेरिका वेनेजुएला पर आक्रमण कर चुका है और क्यूबा को बराबर धमकी दे रहा है।
यह बड़े आश्चर्य की बात है कि ईरान पर यह हमला भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इज़राइल दौरे के खत्म होने के तुरंत बाद हुआ है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट भारत सरकार से मांग करता है कि वह ईरान पर हुए हमले की स्पष्ट तौर पर निंदा करे और लड़ाई को तुरंत बंद करने की मांग करे।






