जनवादी महिला समिति दिल्ली का त्रिवार्षिक 15 वां राज्य सम्मेलन सुरजीत भवन नई दिल्ली में हुआ शुरू

दिल्ली, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का त्रिवार्षिक 15 वां राज्य सम्मेलन सुरजीत भवन नई दिल्ली पर वरिष्ठ महिला नेत्री इन्दू अग्निहोत्री द्वारा झंडा रोहण के साथ शुरू हुआ।

जनवादी महिला समिति दिल्ली राज्य सम्मेलन का कामरेड पी• के• श्रीमति, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 03 मई 2025 को विधिवत उद्घाटन किया । देश दुनिया में महिलाओं की स्थिति, सरकारों की महिला विरोधी नीति, मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़ती हिंसा इत्यादि विषय पर विस्तार से रखा। महिला साथियों को समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ मुकाबला कर आगे आने का आह्वान किया। सम्मेलन को माकपा की वरिष्ठ नेत्री कामरेड वृंदा करात ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में 3 साल के कामकाज व भविष्य की योजना की रिपोर्ट कामरेड आशा शर्मा ने रखी। जिस पर सम्मेलन में आए डेलीगेट बहस में हिस्सा लेते हुए अपने विचार व सुझाव रखेंगे। सम्मेलन 2 दिन चलेगा। सम्मेलन के समापन पर नई राज्य कमेटी का चुनाव किया जाएगा।
सम्मेलन सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सम्मेलन में नोएडा से समिति के नेता रेखा चौहान, चंदा बेगम, गुड़िया देवी, किरण, इशरत के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता हिस्सा ले रही है। सीटू कामरेड अनुराग सक्सैना, वीरेंद्र गोंड गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!