आतंकी घटना कायरतापूर्ण, सरकार देगी मुंहतोड़ जवाब : रेनू भाटिया

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों को दी सांत्वना, कहा ऐसी दुखदायी घटना से पूरा देश दुखी

करनाल, (विसु) । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के सेक्टर-7 स्थित निवास स्थान पर शनिवार को पहुंचीं और विनय नरवाल को श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के साथ खड़ा है, इस घटना का केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी और प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में कई कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आतंकवादियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था, जिसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में उनके घर जाकर दिया गया था। इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा कि देश की तरफ आंख उठाने की किसी की भी हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरी सरकार अलर्ट और गंभीर है।
उन्होंने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह बहुत निंदनीय घटना है, ऐसी दुखदायी घटना से पूरा देश दुखी है और इस दुख की घड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप