शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ ने दिया धरना दे कर किया प्रदर्शन गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं जिला सचिव शैलेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ के प्रतिनिधियों ने एक-एक समस्याओं को बतलाया तथा विभिन्न प्रखंडों से आए हुए शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। अपनी माँगों को लेकर शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वही प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए वेतन निधर्धारण अविलंब नहीं होता है तब तक यह आंदोलन समाप्त होने वाला नहीं है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि जब तक तक शिक्षको की सभी समस्याओं का हल जिला शिक्षा कार्यालय नहीं करता है तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महासचिव राजीव रंजन प्रभाकर ने संयुक्त रूप से कहा कि प० चम्पारण के सभी शिक्षकों के समस्याओं का समाधान जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नहीं किया जाता है तो आगे के कार्यक्रम में संघ अनशन पर बैठने को बाध्य होगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला शिक्षा कार्यालय की होगी। मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने धरना में भाग लिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर अफरोज आलम, रामशाद आलम, अनिल कु० सिंह, प्रहलाद पड़ित, राजेश पांडेय, जितेन्द्र राम, दिनेश कुमार, विश्वनाथ पासवान, पंकज पाठक, सुचिता रानी, राजेश साळेत मनीष गुप्ता अभिषेक कुमार, संजय कुमार, मनोज यादव, हिरालाल राम, श्यामाकान्त गिरी , रामाधार साह विजय झा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप