तमिलनाडु में नई सरकार पर सस्पेंस बरकार! VCK ने TVK के समर्थन के लिए विजय के सामने रखी ये शर्त

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने से पहले थोल थिरुमावलवन की पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने कई बड़ी शर्तें सामने रख दी हैं, सूत्रों के मुताबिक, VCK ने सरकार में हिस्सेदारी के तहत उपमुख्यमंत्री पद और अहम मंत्रालयों की मांग की है।

उपमुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी VCK

सूत्रों के अनुसार, VCK चाहती है कि पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके अलावा पार्टी अपने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए कैबिनेट मंत्री पद भी मांग रही है। इस मुद्दे पर शुक्रवार शाम डिजिटल माध्यम से हुई पार्टी की बैठक में चर्चा हुई।

विजय की सीट पर भी नजर

सूत्रों ने बताया कि अगर विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट छोड़ते हैं, तो VCK चाहती है कि वहां से थोल थिरुमावलवन चुनाव लड़ें. माना जा रहा है कि विजय चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रख सकते हैं।

आज शाम हो सकता है बड़ा ऐलान

VCK प्रवक्ता के.के. पावलन ने कहा कि पार्टी प्रमुख थिरुमावलवन आज शाम 4 बजे TVK को समर्थन देने या न देने पर अंतिम फैसला घोषित करेंगे। शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्हें इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया था।

दलित आरक्षण और आयोगों पर भी चर्चा

बैठक में पिछली सरकार द्वारा गठित जातीय हत्याओं की जांच आयोगों को जारी रखने और सरकारी नौकरियों में दलितों के लिए पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेजा गया

सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम विधायकों की संभावित ‘जोड़-तोड़’ से बचाने के लिए उठाया गया है।

बहुमत से सिर्फ 10 सीट दूर TVK

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की TVK ने 108 सीटें जीती थीं और वह बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीट पीछे रह गई। इसके बाद TVK ने कांग्रेस, CPI, CPM और VCK जैसी पार्टियों से समर्थन मांगा है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!