दूसरे चरण में दागी उम्मीदवारों का बोलबाला

अभिजीत पांडे
पटना । दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं और 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। पांच लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में है। 24% प्रत्याशियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 18% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित नहीं किए हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक दल और प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है और 26 अप्रैल को बांका भागलपुर कटिहार किशनगंज और पूर्णिया में चुनाव संपन्न कराया जाना है।

एडीआर की रिपोर्ट में चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं। एडीआर की ओर से चुनाव लड़ने वाले कल 50 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें जदयू के पांच कांग्रेस के तीन, राजद के दो और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है।

दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं है और सभी पांचों लोकसभा सीट पर जेडीयू ने उम्मीदवार खड़े किए हैं। एडीआर की ओर से उम्मीदवारों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले और संपत्ति को लेकर विश्लेषण किया गया है।

एडीआर की ओर से 50 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें से 12 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कुल मिलाकर 24% उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर नौ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 18% उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जनता दल यूनाइटेड के पांच उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 40% उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि एक उम्मीदवार अर्थात 20% उम्मीदवार के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राष्ट्रीय जनता दल की अगर बात करें तो दो उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें की एक उम्मीदवार के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। आंकड़ा 50% के आसपास है। एक अन्य उम्मीदवार ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले की जानकारी दी है। यह आंकड़ा भी 50% है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है।एक उम्मीदवार ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। आंकड़ा लगभग 33% के आसपास है एक अन्य उम्मीदवार ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की बात स्वीकार है। यह आंकड़ा भी 33% के करीब है।

19 निर्दलीय उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें तीन ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की बात स्वीकारी है। यह आंकड़ा लगभग 16% है, तो तीन अन्य प्रत्याशी ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों को स्वीकारा है। यह आंकड़ा भी 16% है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला