संघ हमेशा कम प्रचार, अधिक विचार पर बल देता है : अजेय

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (प्रातः एवं सांध्य) के संयुक्त तत्त्वावधान में भव्य युवा कुंभ उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय ” राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” था । इस आयोजन के मुख्य वक्ता भारतीय अभिलेखागार प्रमुख माननीय अजेय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संघ की यात्रा सौ साल की लंबी यात्रा है। संघ की यात्रा, “कम प्रचार, अधिक विचार” के सूत्र को आगे बढ़ाने वाली है। डॉ. हेडगेवार के जीवन और संघ की उत्पत्ति के मूल कारणों पर बात रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि संघ काम साधना का काम है।जिनको अपने इतिहास की जानकारी नहीं है,वह अपना कोई इतिहास बना नहीं पाते,बल्कि खुद ही इतिहास बन जाते हैं। उन्होंने कई विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। आयोजन के मुख्य अतिथि मेजर जनरल विनोद कुमार तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सौ सालों की यह यात्रा संघ की कार्यपद्धति का परिचायक है । पञ्च परिवर्तन में निहित समरसता का भाव समाज की उत्कृष्टता के लिए बहुत जरूरी है।

इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि केशव कुमार चौधरी, DIG (गाजियाबाद) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की जो भूमिका है,वह युवाओं के समर्पित भाव को परिभाषित करती है।हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना,उन्हें साथ लेकर ही विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।उन्होंने दिनकर की कविताओं के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया। श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने अपने स्वागत में कहा कि उनका युवाओं के साथ हमेशा अटूट संबंध रहा है।उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का काम हम लगातार करते आ रहे हैं।युवाओं को अपनी संस्कृति और धरोहर की तरफ फिर से मोड़ने का काम संघ लगातार कर रहा है।यह कार्यक्रम उसी का प्रतिफलन है।इसलिए आज हमें विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए शपथ लेनी होगी कि हम अपनी क्षमताओं के अनुसार उसमें सहयोग करें। ऐसे आयोजन भारतीय ज्ञान परम्परा को पुनर्जीवित करने का सशक्त माध्यम हैं।

युवाओं के इस सांस्कृतिक उत्सव में युवा मन की परख के लिए अनेक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उनकी कलात्मकता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचारों को सही दिशा की तरफ प्रोत्साहित करना था।इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक,सांस्कृतिक,राष्ट्र प्रेम,शैक्षिक और समसामयिक विषयों पर केंद्रित थीमों के आधार पर प्रभावशाली ढंग से अपनी कला कौशल का परिचय दिया।

राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।सभी विजेताओं और स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रजत चौधरी और स्वाति राठी थे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्य,दोनों कॉलेजों के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह